भारत के वर्तमान राज्यपाल व मुख्यमंत्री

chief ministers and governors of states of india
राज्यपाल (Governor) 
राज्यपाल राज्य का संवैधानिक पद है। जिसके द्वारा कार्यपालिका-कार्य संचालित होते हैं। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 153 राज्यपाल पद का प्रावधान करता है। अनुच्छेद 154 के अंतर्गत यह उल्लेखित है कि राज्य की समस्त कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी जिसका प्रयोग, वह संविधान के अनुसार स्वयं या अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा करेगा। संविधान के अनुच्छेद 155 के अनुसार राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। संविधान के अनुच्छेद 156 के तहत राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त अपना पद धरण करेगा। इसके उपरांत भी वह 5 वर्ष के कार्यकाल को पूरा करेगा। इसके पूर्व वह कभी भी ‘राष्ट्रपति’ को अपना त्याग-पत्रा दे सकता है। बता दें कि एक ही राज्यपाल की नियुक्ति जब दो या अधिक राज्यों के लिए होगी तो राज्यपाल को देय-वेतन-भत्ते एवं उपलब्धियां उन राज्यों के बीच ऐसे अनुपात में बाँट दिए जाएँगे जो राष्ट्रपति अपने आदेश द्वारा अवधारित करे।


नवीनतम करेंट अफेयर्स:
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को 9 सितंबर को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया। चार दशकों की सेवा के बाद वे फरवरी 2016 में सेना के उप प्रमुख पद से रिटायर हुए थे। बेबी रानी मौर्य के त्यागपत्र देने के बाद से उत्तराखंड में राज्यपाल का पद खाली था।इस नई नियुक्ति के अलावा राष्ट्रपति ने कुछ राज्यपालों का तबादला भी किया। जिसमें बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु से पंजाब भेजा गया है। फिलहाल उनके पास पंजाब का अतिरिक्त प्रभार था। केंद्र के वार्ताकार और सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी आरएन रवि का तबादला नगालैंड से तमिलनाडु किया गया है। नगालैंड में नए राज्यपाल की नियुक्ति होने तक असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को वहां की जिम्मेदारी दी गई।


Read in English:Indian States Capitals and Chief Ministers and Governors

मुख्यमंत्री (Chief Minister)
संसदीय शासन व्यवस्था में द्यि शासन प्रमुख का प्रावधान है। संवैधानिक प्रमुख के रूप में राज्यपाल तथा वास्तविक प्रमुख के रूप में मुख्यमंत्री। वास्तव में राज्यपाल की समस्त शक्तियों का उपयोग मुख्यमंत्री ही करता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 163 (1) के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। मुख्यमंत्री पद के लिए किसी योग्यता की अनिवार्यता नहीं है। मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति के लिए राज्यपाल उस व्यक्ति को आमन्त्रित करता है जिसे विधानसभा में स्पष्ट बहुमत प्राप्त हो। मुख्यमंत्री मंत्रियों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा करवाता है।


भारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों की नवीनतम सूची इस प्रकार है –
राज्य मुख्‍यमंत्री राज्यपाल
आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी बिस्वा भूषण हरिचंदन
अरूणाचल प्रदेश पेमा खांडू ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी. डी. मिश्रा
असम हिमंत बिस्वा सरमा प्रोफेसर जगदीश मुखी
बिहार नीतीश कुमार फागू चौहान
छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सुश्री अनुसुइया उइके
गोवा प्रमोद सावंत पीएस श्रीधरन पिल्लई
गुजरात भूपेंद्र पटेल (17वें मुख्यमंत्री) आचार्य देवव्रत
हरियाणा मनोहर लाल खट्टर बंडारू दत्तात्रेय
हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर राजेंद्रन विश्वनाथ अरलेकर
झारखंड हेमंत सोरेन रमेश बैस
कर्नाटक बसवराज बोम्मई थावरचंद गहलोत
केरलपिनराई विजयन आरिफ मोहम्मद खान
मध्‍य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान मंगूभाई छगनभाई पटेल
महाराष्‍ट्र उद्धव ठाकरे भगत सिंह कोश्यारी
मणिपुर एन. बीरेन सिंह ला गणेशन
मेघालय कोनराड संगमा सत्यपाल मलिक
मिज़ोरम पीयू जोरामथांगा हरी बाबू कंभमपति
नागालैंड नेफ्यू रियो प्रोफेसर जगदीश मुखी (अतिरिक्त प्रभार)
ओडिशा नवीन पटनायक प्रोफेसर गणेशी लाल
पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी (16वें मुख्यमंत्री) बनवारी लाल पुरोहित
राजस्‍थान अशोक गहलोत कलराज मिश्र
सिक्किम पीएस गोले गंगा प्रसाद
तमिलनाडुएम. के. स्टालिनआर.एन. रवि
तेलंगाना के. चंद्रशेखर राव डॉ तमिलिसाई सौंदराराजन
त्रिपुरा बिप्लब कुमार देब सत्यदेव नारायण आर्य
उत्‍तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ श्रीमती आनंदीबेन पटेल
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह
पश्चिमी बंगाल सुश्री ममता बनर्जी जगदीप धनखड़


केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासक –
संघ राज्य क्षेत्र मुख्‍यमंत्री उपराज्यपाल/प्रशासक

अंडमान और निकोबार द्वीप (यूटी)

उपराज्यपाल शासन एडमिरल डी के जोशी

चंडीगढ़ (यूटी)

प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित (अतिरिक्त प्रभार)

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव  (यूटी)

प्रशासक प्रफुल्ल पटेल
दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) अरविंद केजरीवाल अनिल बैजल (उपराज्यपाल)
जम्‍मू और कश्‍मीर (यूटी) उपराज्यपाल शासन मनोज सिन्हा
लक्षद्वीप (यूटी)

प्रशासक

प्रफुल्ल पटेल
लद्दाख (यूटी) उपराज्यपाल शासन राधा कृष्ण माथुर
पुडुचेरी (यू.टी) एन. रंगास्वामी डॉ. तमिलसाई सुंदरराजन-अतिरिक्त प्रभार (उपराज्यपाल)

Tags