उत्तर प्रदेश में कौन क्या है - अक्टूबर की स्थिति


उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की सूची : योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री पद की 19 मार्च को शपथ ग्रहण की। जिन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्रियों सहित 22 मंत्री, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 13 राज्यमंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया था।

इसके बाद, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 26 सितंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। जिसके बाद मंत्रिमंडल के 60 सदस्यों की संख्या पूरी हो गई। योगी सरकार में अब 24 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, 27 राज्यमंत्री हैं। बता दे कि योगी सरकार में मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 22 अगस्त 2019 को हुआ था। उस समय मंत्रिमंडल की सदस्य संख्या 56 हुई थीं। उसमें 25 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 22 राज्यमंत्री थे। लेकिन बीते डेढ़ वर्ष में कोरोना संक्रमण से कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, कमला रानी वरुण और राज्यमंत्री विजय कश्यप का निधन होने से तीन पद खाली हो गए थे।


उत्तर प्रदेश के मंत्रियों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – गोविंद वल्लभ पंत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है? – आदित्यनाथ योगी
उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है? – आदित्यनाथ योगी
उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री कौन है? – डाॅ. दिनेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन है? – डाॅ. दिनेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री कौन है? – अशोक कटारिया
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री कौन है? – सुरेश खन्ना
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कौन है? – श्रीकांत शर्मा
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री कौन है? – सतीश द्विवेदी
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री कौन है? – सूर्य प्रताप शाही
उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री कौन है? – उपेंद्र तिवारी
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री कौन है? – भूपेन्द्र सिंह चौधरी
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौन है? – जय प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष ? – विमला बाथम
उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ? – विशेष गुप्ता

उत्तर प्रदेश पर अक्सर गूगल पर सर्च किये जाने वाले प्रश्न
उत्तर प्रदेश के रेल मंत्री कौन है? – पद नहीं होता
उत्तर प्रदेश के रक्षा मंत्री कौन है? – रक्षा नहीं गृह मंत्री होता है
उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री कौन है? – प्रधानमंत्री नहीं मुख्यमंत्री होता है



जून तक की स्थिति के अनुसार उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की सूची इस प्रकार है–
1. आदित्यनाथ योगी (मुख्यमंत्री) – गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बांट माप विभाग, प्रोटोकॉल

2. केशव प्रसाद मौर्य (उप मुख्यमंत्री) – लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम
3. डाॅ. दिनेश शर्मा (उप मुख्यमंत्री) – माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी

केबिनेट मंत्री
4. सूर्य प्रताप शाही – कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
5. सुरेश खन्ना – वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा
6. स्वामी प्रसाद मौर्या – श्रम एवं सेवायोजन एवं समन्वय
7. सतीश महाना – औद्योगिक विकास
8. दारा सिंह चैहान – वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं उद्यान
9. रमापति शास्त्री – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
10. जय प्रताप सिंह – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
11. बृजेश पाठक – विधायी एवं न्याय और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा
12. लक्ष्मी नारायण चौधरी – पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास
13. श्रीकांत शर्मा – ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत्र
14. राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) – ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास
15. सिद्धार्थनाथ सिंह – खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग, सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन
16. मुकुट बिहारी वर्मा – सहकारिता
17. आशुतोष टंडन – नगर विकास, शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
18. नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’– नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
19. डा. महेंद्र सिंह – जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण
20. सुरेश राणा – गन्ना विकास एवं चीनी मिलें
21. भूपेंद्र सिंह चौधरी – पंचायती राज
22. अनिल राजभर – पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन शक्तिकरण
23. राम नरेश अग्निहोत्री – आबकारी व मद्य निषेध
24. जितिन प्रसाद – प्राविधिक शिक्षा


राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
25. डा. नीलकंण तिवारी – पर्यटन संस्कृति एवं धर्माथ कार्य (प्रोटोकाल-सीएम से संबद्ध)
26. कपिल देव अग्रवाल – व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास
27. सतीश चंद्र द्विवेदी – बेसिक शिक्षा
28. अशोक कटारिया – परिवहन संसदीय कार्यमंत्री से संबद्ध
29. श्रीराम चौहान – उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात
30. रवींद्र जायसवाल – स्टांप एवं न्याय शुल्क एवं पंजीयन
31. उपेंद्र तिवारी – खेल एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार में, पंचायती राज राज्यमंत्री
32. डा. धर्म सिंह सैनी – आयुष विभाग स्वतंत्र प्रभार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन में राज्यमंत्री
33. स्वाति सिंह – महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार

यह भी जान लें
● नवीनतम कौन क्या है
● मध्य प्रदेश में कौन क्या है
● राजस्थान में कौन क्या है
● छत्तीसगढ़ में कौन क्या है
● बिहार में कौन क्या है
● उत्तराखंड में कौन क्या है
● झारखंड में कौन क्या है

राज्यमंत्री
34. गुलाब देवी – माध्यमिक शिक्षा
35. जय प्रताप निषाध – पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास
36. जय कुमार सिंह जैकी – कारागार ए‌वं लोकसेवा प्रबंधन
37. अतुल गर्ग – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण
38. रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह – खाद्य ए‌वं रसद, नागरिक आपूर्ति
39. मोहसिन रज़ा – अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज
40. गिरीश चंद्र यादव – आवास एवं शहरी नियोजन
41. बलदेव ओलख – जलशक्ति
42. मनोहर लाल मन्नू कोरी – श्रम एवं नियोजन
43. संदीप सिंह – वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रावधिक शिक्षा
44. सुरेश पासी – गन्ना विकास एवं चीनी मिलें
45. अनिल शर्मा – वन एवं पर्यावरण
46. महेश गुप्ता नगर – विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, शहरी समग्र विकास
47. आनंद स्वरूप शुक्ला – संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास
48. डा. गिर्राज सिंह धर्मेश – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
49. लाखन सिंह राजपूत – कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
50. नीलिमा कटियार – उच्चशिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
51. चौधरी उदयभान सिंह – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग व निर्यात प्रोत्साहन
52. चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय – लोकनिर्माण
53. रमाशंकर सिंह पटेल – ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत्र
54. अजीत सिंह पाल – इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
55. छत्रपाल सिंह गंगवार – राजस्व
56. पलटूराम – सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा
57. डा. संगीता बलवंत – सहकारिता
58. संजीव कुमार गोंड – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
59. दिनेश खटीक – जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण
60. धर्मवीर प्रजापति – औद्योगिक विकास
Tags